लालकुआं : मंत्रोच्चार के साथ हुआ होलिका दहन, शनिवार को खेली जाएगी होली

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। जिलेभर में गुरुवार रात होलिका जली। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जगह-जगह होलिका दहन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। देर रात तक होल्यारों की टोली होली गायन में जुटी रहीं। होलिका दहन का कार्यक्रम वार्ड नंबर 3 के फॉरेस्ट कंपाउंड में आयोजित किया गया। छलड़ी यानी रंग की होली शनिवार को खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ आईएएस आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, 1 अप्रैल से संभालेंगे पदभार

भद्रा होने की वजह से इस बार होलिका दहन रात्रि में हुआ। रात 9:04 बजे से 10:14 बजे के बीच वार्ड नंबर 3 के फॉरेस्ट कंपाउंड में होली जली। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन किया गया। पूजा स्थल पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने उक्त अग्नि स्थल के सात सात फेरे लिए। तथा इस दौरान श्रद्धालु जयघोष करते रहे।