लालकुआं: यहां पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से गाय की मौत
लालकुआं। बरेली से लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन संख्या:- 05351 के इंजन की चपेट में आने से गाय की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान रेलगाड़ी लगभग 20 मिनट विलंब के बाद रवाना हो सकी।
दरसअल मंगलवार की प्रातः लगभग 8:15 बजे पन्तनगर आउटर सिग्नल से लालकुआं स्टेशन की ओर आते समय खड्डी मोहल्ले के ठीक सामने रेल पटरी क्रॉस कर रही एक गाय अचानक बरेली से लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन से टकरा गयी। और ट्रेन के इंजन के आगे पटरी के बीचो-बीच गिर गयी, जिसके बाद उक्त रेलगाड़ी गाय को लगभग 50 मीटर तक घसीटती हुई चलती रही। इस दौरान उक्त गाय बंपर तथा पटरियों के बीच बुरी तरह फस गई थी।
वहीं, चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ट्रेन रोक ली, अन्यथा इंजन या कुछ बोगी पटरी से भी उतर सकती थी। लगभग 20 मिनट तक ट्रेन उसी स्थान पर खड़ी रही, इस बीच काफी देर तक गंभीर रूप से दबी गाय बुरी तरह कराह रही थी, परंतु काफी देर बाद गाय की दर्दनाक मौत हो गयी। बाद में रेल कर्मियों, जीआरपी पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उक्त बंपर के भीतर फंसी हुई मृत गाय को बाहर निकाला। उसके बाद रेलगाड़ी लालकुआं रेलवे स्टेशन में लगभग 20 मिनट विलंब के बाद पहुंच सकी। तथा काशीपुर को रवाना हुई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित