स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 चिकित्साधिकारियों का तबादला, चार जिलों के सीएमओ बदले
देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 26 चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को बदल दिया गया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
नई तैनाती के अनुसार, ऊधमसिंह नगर के प्रभारी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा को देहरादून का सीएमओ नियुक्त किया गया है। वहीं, बागेश्वर में प्रभारी सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य को नियमित सीएमओ का कार्यभार सौंपा गया। पौड़ी के सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को ऊधमसिंह नगर का सीएमओ और डॉ. पारुल को पौड़ी का सीएमओ बनाया गया है।
इसके अलावा अन्य अधिकारियों की नियुक्तियों में डॉ. हरीश चंद्र गढ़ाकोटी को सीएमएस अल्मोड़ा, डॉ. विजयेश भारद्वाज को सीएमएस हरिद्वार, डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी को सीएमएस पिथौरागढ़, और डॉ. राजेश गुप्ता को मेला अस्पताल हरिद्वार का प्रमुख परामर्शदाता बनाया गया है।
इस फेरबदल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना बताया जा रहा है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली