उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, ASP समेत 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है। एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और 13 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) समेत कुल 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह तैनाती विभिन्न जनपदों और पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों के सापेक्ष की गई है।
IPS देव व्रत जोशी (RR-2023) को सहायक पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।
पदोन्नति के बाद नई तैनाती
पदोन्नति के बाद तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी PAC, हरिद्वार और नदीम अतहर को IRB द्वितीय, देहरादून में तैनाती दी गई है।
प्रशिक्षण के बाद इन अधिकारियों की तैनाती
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल, आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल और दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़ भेजा गया है।
इसके अलावा अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल में नई जिम्मेदारी दी गई है।
नई तैनाती के बाद इन अधिकारियों को संबंधित जिलों और पुलिस इकाइयों में कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग और विभागीय दायित्वों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।
नैनीताल में तीन DSP की तैनाती भी इस फेरबदल का अहम हिस्सा है, जिससे जिले की पुलिस व्यवस्था में अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्गठन होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल: कल नैनीताल समेत इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद,..डीएम ने जारी किया आदेश
आज का राशिफल (22 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (21 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!