मौषम अपडेट: कुमाऊं के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मंगलवार को नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दो व तीन अगस्त को राज्य में कुछ जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट रहेगा।
जबकि 4 व 5 अगस्त को कोई अलर्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत, उधमसिंहनगर में अधिकांश जगह पर हल्की से मध्यम हो सकती है। तीन अगस्त को नैनीताल, बागेश्वर में कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। चार व पांच को भी राज्य में कहीं कहीं तीव्र बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad