नैनीताल: यहां तेज रफ्तार कार ने रौद दिए 10 लोग, 2 की हालत गंभीर
नैनीताल। यहां मल्लीताल रॉयल होटल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए है। स्थानीय लोगों की सहायता से अभी घायलों को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन 10 में से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस कारण इन 2 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बता दे कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी मिल रही है कि कार चालक नशे में धुत था और वह काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था, हालांकि उसे स्थानीय लोगों द्वारा उसे रोकने की कोशिश की गई थी कि लेकिन कार चालक रुकने के बजाय और तेज गति से गाड़ी चलाने लगा। इसी समय उसने मून होटल, नैनीताल क्लब तिराहा समेत रॉयल होटल कंपाउंड क्षेत्र में सड़क पार कर रहे लोगों को रौंद दिया गया।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित