नैनीताल : यहां असंतुलित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में चाचा-भतीजी की मौत, चार की हालत गंभीर
नैनीताल। जिले के रामगढ़ ब्लाक में एक दर्दनाक हादसा हो गया, यहां एक बोलेरो असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया है। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लाक के छतौला गांव निवासी 34 वर्षीय सुरेश राम पुत्र बहादुर राम अपनी नई बोलेरो संख्या UK04TA9858 से स्वजनों के साथ छतौला रोड से अपने गांव की ओर रवाना हुआ। सभी लोग गांव में स्थित निर्माणाधीन भवन को देखने के लिए निकले थे। वाहन चालक सुरेश गांव से कुछ दूरी पर पहुंचा ही था कि वह वाहन पर संतुलन खो बैठा। जिसके बाद बोलेरो असंतुलित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई की ओर पलट गई। वाहन के गिरने से वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुघर्टना की आवाज सुन आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। एक-एक कर वाहन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को बामुश्किल मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने वाहन चालक सुरेश व उसकी चार वर्षीय भतीजी पीहू पुत्री कपिल चंद्र को मृत घोषित कर दिया।
वाहन में सवार छतौला गांव निवासी गंभीर रूप से घायल शंकर राम, नीरज, कपिल, तथा अदिति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को भी भेज दी गई है। घटना में चाचा-भतीजी की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वही गांव के लोग भी स्तब्ध है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित