नैनीताल दुग्ध संघ के प्रभारी प्रशासन एवं प्रभारी विपणन अधिकारी संजय सिंह भाकुनी हुए सम्मानित
लालकुआं। देहरादून में आयोजित उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन द्वारा प्रदेश भर के सभी दुग्ध संघों के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश में सबसे अधिक टेट्रा पैक दूध, दुग्ध उत्पाद एवं आइसक्रीम की बिक्री करने वाले नैनीताल दुग्ध संघ के प्रभारी प्रशासन एवं प्रभारी विपणन संजय सिंह भाकुनी को पुरस्कृत किया गया।
यूसीडीएफ द्वारा आयोजित उक्त वृहद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में श्वेत क्रांति लाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही है, जिसके सुखद परिणाम भी मिल रहे हैं, उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की मेहनत के बूते आज राज्य के लोग शुद्ध दूध एवं दुग्ध पदार्थों का सेवन आंचल ब्रांड के माध्यम से कर रहे हैं, इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में सबसे अधिक दूध एवं दुग्ध पदार्थों की बिक्री करने वाले दुग्ध संघ को सम्मानित करने का ऐलान किया तो यह सबसे अधिक दूध और दुग्ध पदार्थों एवं आइसक्रीम की बिक्री करने वाला दुग्ध संघ नैनीताल दुग्ध संघ निकला, जिसके प्रभारी विपणन संजय सिंह भाकुनी को प्रतीक चिन्ह देकर दुग्ध मंत्री ने सम्मानित किया, इस मौके पर तमाम दुग्ध संघों के पदाधिकारियो एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा नैनीताल दुग्ध संघ में किये जा रहे तमाम कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस