नैनीताल: बद्रीनाथ घूमने जा रहे दो बाइक सवार पर्यटक खाई में गिरे, देवदूत साबित हुई पुलिस…..

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। गरमपानी फ्रॉग कैंप के पास एक मोटरसाइकिल संख्या UP27BD9173 असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें सवार दो पर्यटक 100 मीटर गहरी खाई में शिप्रा नदी में जा गिरे। सूचना मिलने पर तत्काल चौकी खैरना पुलिस प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा समय पर पुलिस बल, एसडीआरएफ की टीम व लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन

वही भारी बरसात के चलते 100 मीटर गहरी खाई शिप्रा नदी में उतर कर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक बृजभान यादव(28) पुत्र रामलाल निवासी जखिया कला थाना कला जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश व सवारी अनुज यादव(26) पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी जखिया कला थाना कला जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को खाई से निकालकर गरमपानी अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर दिया गया और यातायात सुचारू किया गया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया की दोनों पर्यटक शाहजहांपुर से बद्रीनाथ घूमने जा रहे थे, बरसात में अचानक मोटरसाइकिल रपट कर गिर गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad