नैनीताल: नैनी झील में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
नैनीताल। मुख्यालय में सोमवार की सुबह नैनी झील में पाषाण देवी मंदिर के पास एक शव देखे जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुच कर शव को बाहर निकल गया। शव की शिनाख्त में पुलिस जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि झील में पाषाण देवी मंदिर के पास एक शव देखा गया है।जिसके बाद तल्लीताल थाना पुलिस से चीता मोबाइल प्रभारी शिवराज राणा की अगुवाई में स्थानीय नाविकों की मदद से तल्लीताल की ओर फांसी गधेरा लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सामने बरामद किया। पुरुष मृतक करीब 40-45 की उम्र का लग रहा है। उसे पास का ही रहने वाला भी बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है। युवक के झील में डूबने के कारण अभी पता नही चल पाया हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल