झंकार म्यूज़िक पर रिलीज हुआ नया भावनात्मक गीत “सदनी त्यारा”, संदीप सोनू की सुरीली आवाज़ ने जीता दिल
उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। झंकार म्यूज़िक उत्तराखंड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर नया भावनात्मक गीत “सदनी त्यारा” रिलीज हो चुका है। गीत रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और लोगों के दिलों को छू रहा है।

इस भावनात्मक गीत को अपनी सुरीली आवाज़ से सिंगर संदीप सोनू ने गाया है, जबकि इसमें राहुल भट्ट और भावना चुफाल की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दोनों कलाकारों ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को बेहद संवेदनशीलता से निभाया है।
गीत के लिरिक्स, कंपोज़िशन और म्यूज़िक का श्रेय अमन उनियाल को जाता है। वीडियो को खूबसूरती से DOP क्रैब बावा ने फिल्माया है, एडिटिंग राहुल बौरियान ने की है, जबकि गीत का निर्देशन और कॉन्सेप्ट रोहित नेगी का है।
“सदनी त्यारा” की कहानी पति-पत्नी के सच्चे प्रेम और समर्पण पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि एक पत्नी अपने बीमार पति की सेवा और देखभाल के लिए कैसे हर पल दुआ करती है। गीत की यह भावनात्मक कहानी हर श्रोता के दिल को छू रही है।
गीत में भावनाएं, लोक-संवेदना और आधुनिक संगीत का सुंदर मेल देखने को मिलता है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक के साथ फिल्माया गया यह वीडियो यूट्यूब पर तेजी से व्यूज़ बटोर रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश