उघमसिंह नगर: यहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद में युवक को बीच बचाव करना पड़ा भारी, युवक पर कर दी फायरिंग, हुआ घायल
रुद्रपुर। जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के दौरान फायरिंग हो गई। गोली सामने खड़ी इनोवा कार में जा लगी। इस दौरान बीच बचाव में आया एक युवक सिर पर डंडा लगने से घायल हो गया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी ने भी कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूतबंगला में दो पक्षों के बीच विवाद के चलते मारपीट हो गई। इस दौरान वहां से निकल रहे रिजवान पुत्र नजीर अहमद निवासी खेड़ा नई बस्ती ने जब अपने साथी को पिटते हुए देखा तो वह बीच-बचाव में कार रोक कर उतर गया। जिस पर हमला करने वाले युवक जिसे पीट रहे थे, उसे छोड़कर बीच बचाव में उतरे रिजवान पर हमलावर हो गए। आरोप है कि आरोपित ने रिजवान के सिर पर डंडा मार दिया। जिससे वह लहुलूहान होकर गिर गया। इसी दौरान वहां मौजूद युवकों ने उस पर फायर झोंक दिए। लेकिन वह रिजवान को न लगकर वहां खड़ी इनोवा कार में जा लगी।
फायरिंग की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसआइ सतीश कापड़ी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों पक्षों के पांच लोगों को दबोच लिया। एसपी सिटी ममता वोहरा ने भी कोतवाली पहुंच कर संदेह के आधार पर पकड़े दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे है। जिससे पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई है। गनीमत यह रही कि गोली किसी के नहीं लगी। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल