प्रधानमंत्री मोदी ने मुखवा में की मां गंगा की पूजा, देशवासियों की सुख-समृद्धि की करी कामना
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरकाशी के मुखवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान उन्होंने मां गंगा को भोग अर्पित किया और स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक रांसों नृत्य से उनका भव्य स्वागत किया।
हिमालय के दर्शन और भागीरथी की सुंदरता को निहारा
प्रधानमंत्री मोदी ने मुखवा गांव से हिमालय की बर्फीली चोटियों और हर्षिल घाटी से बहती भागीरथी नदी की सुंदरता को निहारा। वह काफी देर तक व्यू प्वाइंट पर खड़े होकर प्रकृति के इस अद्भुत नजारे का आनंद लेते रहे।
शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा, प्रदर्शनी का अवलोकन
मुखवा से हर्षिल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें प्रदेश के प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया था।
ट्रैकिंग व बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रैकिंग और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन और शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलेगा।
मुखवा और उत्तराखंड के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा मुखीमठ (मुखवा) को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने और प्रदेश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को सशक्त करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित