उत्तराखंड: खनन विभाग में इन अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, आदेश जारी
उत्तराखंड खनन विभाग में तैनात तीन अधिकारियों को प्रमोशन का आदेश शासन ने जारी किया है।
जारी शासनादेश के मुताबिक – भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत अपर निदेशक, वेतनमान रूपये 123100-215900 (लेवल-13) के रिक्त पद पर नियमित चयनोपरान्त श्री अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय को तत्काल प्रभाव से पदोन्नत किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

अपर निदेशक के पद पर पदोन्नत अनिल कुमार, उत्तराखण्ड भूतत्व एवं खनिकर्म समूह ‘क’ एवं ‘ख’ सेवा नियमावली, 2024 के नियम-19 में विहित परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत संयुक्त निदेशक, वेतनमान रूपये 78,800-2,09,200 (लेवल-12) के रिक्त पद पर नियमित चयनोपरान्त गंगाधर प्रसाद, उप निदेशक/भूवैज्ञानिक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तरकाशी को तत्काल प्रभाव से पदोन्नत किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत गंगाधर प्रसाद, उत्तराखण्ड भूतत्व एवं खनिकर्म समूह ‘क’ एवं ‘ख’ सेवा नियमावली, 2024 के नियम-19 में विहित परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत संयुक्त निदेशक, वेतनमान रूपये 78,800-2,09,200 (लेवल-12) के रिक्त पद पर नियमित चयनोपरान्त दिनेश कुमार, उप निदेशक/भूवैज्ञानिक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय को तत्काल प्रभाव से पदोन्नत किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत दिनेश कुमार, उत्तराखण्ड भूतत्व एवं खनिकर्म समूह ‘क’ एवं ‘ख’ सेवा नियमावली, 2024 के नियम-19 में विहित परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस