लोक सेवा आयोग ने रद्द किया पीसीएस मुख्य परीक्षा का पेपर, अब इस तारीख को होगी दोबारा परीक्षा
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन-1 (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज) पेपर को रद्द कर दिया है। आयोग ने यह निर्णय अभ्यर्थियों की ओर से बड़े पैमाने पर आई शिकायतों के बाद लिया है।
आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी कि परीक्षा के प्रश्न सिलेबस से बाहर के थे। इन शिकायतों को विषय विशेषज्ञों के समक्ष रखा गया, जिसके बाद पेपर रद्द करने का निर्णय लिया गया। अब यह पेपर 14 मई को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।
आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके लिए 30 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से शांत रहने और नई तिथि के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!