Uttarakhand: प्रदेशभर में बदलेगा मौसम; अचानक बढ़ेगी ठंड, इस दिन बारिश का येलो अलर्ट
Uttarakhand: प्रदेशभर में अगले सप्ताह मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर को छोड़ सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट आने से अचानक ठंड भी बढ़ेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधें।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 27 को बारिश होने के साथ तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके चलते पर्वतीय व मैदानी इलाकों में अचानक ठंड बढ़ेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम