Uttarakhand: राज्य में आज से बारिश और बर्फबारी की संभावना, येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में एक बार फिर आज (रविवार) से बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 21 फरवरी तक मौसम बदलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 फरवरी को उत्तरकाशी,चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथआकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।
वहीं 19 फरवरी को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली तथा ओलावृष्टि होने की संभावना, वहीं बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, तथा उत्तरकाशी जनपदों में भारी वर्षा होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है
जबकि, 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर मौसम के बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिसके चलते पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ने के आसार हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई