Uttarakhand: यहां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान चली गोली, छर्रे से सीनियर पीसीएस ऑफिसर घायल,…देखें वीडियो
देहरादून। डोईवाला सुगर कंपनी लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीनियर पीसीएस अधिकारी आज गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से घायल हो गये
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह चौहान आज गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान मिल परिसर में उपस्थित थे। इसी दौरान सुगर मिल के सुरक्षा कर्मी सुभाष सिंह मौके पर उपस्थित थे।
ध्वजारोहण के कुछ मिनट पूर्व ही सुरक्षा कर्मी की बंदूक से चली गोली सीधा जमीन से टकरा गई व उसके कुछ कण / छर्रे मिल में तैनात अधिशासी निदेशक डी.पी सिंह को जा लगी जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए गोली लगने के बाद भी राष्ट्रगान व ध्वजारोहण कराने के बाद पीसीएस अधिकारी अस्पताल पहुंचे जहां अपना इलाज कराया और वह खतरे से बाहर हैं और स्वस्थ हैं।उक्त प्रकरण में शामिल सुरक्षा कर्मी को फिलहाल ससपेंड कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई