उत्तराखंड में 14 अगस्त को भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी: अभी तक आठ जिलों में स्कूल बंद का आया आदेश
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 14 अगस्त (गुरुवार) के लिए प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कई जिलों में स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हरिद्वार, बागेश्वर और चंपावत जिलों में 14 अगस्त को सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश