रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता दो और लोगों के शव मिले

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भूस्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज सातवें दिन भी लगातार घटना स्थल व अन्य स्थानों पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 20 लोगों में से लापता चल रहे एक और व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि घटना स्थल से आज रेस्क्यू टीम ने दो (2) लापता व्यक्तियों के शव बरामद किए हैं। उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त घटना में लापता हुए 23 व्यक्तियों में से अब तक 05 व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शेष 18 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल

रेस्क्यू एवं खोजबीन टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम शामिल हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि पुलिस थाना चैकियों एवं फायर सर्विस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad