दुःखद :- जम्मू के राजौरी में आतंकियों की मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर
चमोली। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में चमोली जिले के गैरसैण का लाल भी शहीद हुआ है।
शहीद रुचिन सिंह रावत गैरसैंण ब्लॉक के कुनिगाड गांव का रहने वाला था। रुचिन सिंह रावत जम्मू कश्मीर के उधमपुर यूनिट में तैनात थे। शहीद रुचिन रावत 9 पैरा में कमांडो थे। बताया जा रहा है कि इनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी व चार साल का बच्चा है। शहीद रावत राजौरी के घने जंगलों वाले कंडी इलाके में आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में जान गंवाने वाले पांच सैनिकों में शामिल थे, जहां उग्रवादियों को बाहर निकालने के लिए अभियान चल रहा है।
बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने जवाबी कार्रवाई में विस्फोटक से ब्लास्ट किया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए थे जबकि चार जवान घायल हो गए थे। घायल चार जवानों को उधमपुर के कमांड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इनमें से तीन जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!