उत्तराखंड में 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, गुरु गोविंद सिंह जयंती पर स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को प्रदेश भर में सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सभी स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO


राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अवकाश की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग और अन्य विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित तिथि को सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि गुरु गोविंद सिंह जयंती सिख समाज के लिए विशेष महत्व रखती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर श्रद्धालुओं को पर्व मनाने की सुविधा प्रदान की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad