उत्तराखंड का लाल अनिल सिंह चौहान राजौरी के मेंढर सेक्टर में शहीद, मई में होने वाली थी शादी
उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आयी है। जहां देवभूमि का एक और जवान देश के लिए शहीद हो गया है। जानकारी अनुसार गढ़वाल राइफल में तैनात पोड़ी जिले के राइफल मैन अनिल सिंह चौहान राजौरी के मेंढर सेक्टर में शहीद हो गए हैं। गुरुवार को सेना की ओर से शहीद के परिजनों को शहादत की सूचना दी गई है।
बता दें अनिल चौहान 8वीं गढ़वाल रेजीमेंट के जवान थे। वह पौड़ी जिले के द्वारीखाल के रहने वाले थे। शहीद के पिता का नाम बृज मोहन सिंह चौहान है व भी सेना से रिटायर हैं और माता का नाम कांति देवी है। उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। जानकारी के मुताबिक शहीद अनिल चौहान की मई माह में शादी होने वाली थी। शहादत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई