लालकुआं। कांग्रेस पार्टी में भीतरघात को लेकर बड़ी कार्यवाही, इन तीन पदाधिकारियाें को पार्टी से किया निष्कासित

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। चुनाव के बाद से ही भाजपा व कांग्रेस में भितरघात की आशंका पार्टी के उम्मीदवार जताते रहे हैं। इसकी सूचना प्रदेश स्तर पर पार्टी संगठन से भी की। इसी तरह से कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे हरीश रावत की सीट लालकुआं में तीन पदाधिकारियों पर गाज गिरी है। इन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। ब्लाक अध्यक्ष की शिकायत और रिपोर्ट के आधार पर जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई को संस्तुति दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने निकली बहन की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

लालकुआं सीट पर इस बार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव मैदान में उतरे थे। वह कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष भी हैं। लालकुआं सीट पर टिकट के दो मुख्य दावेदार रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र सिंह बोरा चुनाव में हरदा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे थे। लेकिन टिकट कटने से नाराज पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी निर्दलीय चुनाव लड़ी। वहीं, ब्लाक अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने बताया कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार हरीश रावत के लिए दुष्प्रचार करते नजर आए। इसमें जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल, जिला उपाध्यक्ष भूपाल सिंह सम्मल और न्याय पंचायत अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल शामिल थे। वहीं, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि तीनों को निष्कासित कर दिया गया है।