अंकिता हत्याकांड: परिजनों ने आज नहीं किया अंतिम संस्कार, उठाए ये सवाल…
श्रीनगर। पौड़ी जनपद के श्रीनगर में अंकिता मर्डर केस में जहां पोस्टमार्टम के बाद कई खुलासे हुए हैं। तो वहीं अब परिजनों ने पूरी रिपोर्ट न आ जाने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है की पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट सोमवार तक आएगी। ऐसे में फिलहाल शासन-प्रशासन परिजनों को मनाने में जुटा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पौड़ी के श्रीनगर में अंकिता के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। श्रीनगर गढ़वाल के आईटीआई घाट में दूर दराज से लोगों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। हत्याकांड के विरोध में श्रीनगर व्यापार सभा ने बाजार बंद रखा है। शहर में माहौल गमगीन है। घाट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं, दूसरी तरफ अंकिता के परिजनों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पीएम रिपोर्ट में अंकिता के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं । ऐसे निशान , जिनके बारे में जानकार आपका खून भी खौल उठेगा । जांच के लिए बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है । अंकिता के शरीर पर मृत्यु से पूर्व चोट के निशान बताए गए हैं। वहीं परिजनों का कहना सरकार द्वारा साक्ष्य मिटाने के लिए रिजॉर्ट में तोड़ा गया। वहीं परिजनों ने अंकिता के पोस्टमार्टम पर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों ने अंकिता का फिर से पोस्टमार्टम करने की मांग की है। वहीं शासन-प्रशासन अंकिता भंडारी के परिजनों को मनाने में जुटा है, क्यों कि परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़