उत्तराखंड में अगले 4 दिन झमाझम बारिश और बर्फबारी,…. Alert जारी!
देहरादून। बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। अगले चार दिनों में हल्की के साथ भारी बारिश होने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में चार अप्रैल तक बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 3000 मीटर ऊंचाई से ऊपर बर्फबारी भी हो सकती है। आज 01 अप्रैल को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों तथा मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 2 अप्रैल को पिथौरागढ़ उत्तरकाशी और चमोली जिले में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है। वहीं 3 अप्रैल से 4 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा राज्य के कई जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!