उत्तराखंड: शासन ने पूर्व मुख्य सचिव को सौंपी अहम जिम्मेदारी, आदेश जारी…!
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने उन्हें राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं।
राधा रतूड़ी का कार्यकाल मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में तीन वर्षों का होगा। प्रशासनिक सेवाओं में उनके लंबे अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि राधा रतूड़ी राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव भी रह चुकी हैं। मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति से पारदर्शिता और सूचना अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


लालकुआं में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, मोहन कुड़ाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार
आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे