उत्तराखंड में बदलेगा मौसम: 8 से 10 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 से 10 अप्रैल के बीच राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल

आईएमडी के अनुसार, 8 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 9 और 10 अप्रैल को पूरे राज्य में बारिश की संभावना है, हालांकि उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य इलाकों में अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सर्दी और फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। खासकर पहाड़ी जिलों में सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत

IMD ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और खासतौर पर यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, किसानों को भी अलर्ट किया गया है कि वे फसलों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी उपाय करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad