उत्तराखंड: राज्य में 16 और 17 जुलाई दो दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश
देहरादून। लोक संस्कृति का प्रतीक हरेला पर्व राज्य में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है जिसको लेकर राज्य सरकार ने भी इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है 16 जुलाई को हरेला पर्व के चलते जहां सार्वजनिक अवकाश घोषित है। इस दौरान सभी सरकारी विभागों, स्कूलों और बैंकों में अवकाश रहेगा।
वहीं 17 जुलाई को मोहर्रम के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हरेला के पर्व पर सरकार ने जनता की मांग के चलते छुट्टी घोषित करनी शुरू की है लेकिन इसका एक फायदा यह जरूर हुआ है कि लोगों में पौधे लगाने के प्रति जागरूकता आई है और हरेला त्यौहार पर अधिकांश सामाजिक संस्थाएं राजनीतिक पार्टियों पौधारोपण करती है। इसका राज्य के पर्यावरण पर बेहतर असर देखा जा रहा है जहां सरकारी और गैर सरकारी संस्थान भी हरेला पर्व की भागीदारी में आगे आ रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!