UKPSC ने निकाली ये भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि बाद में जारी की जाएगी।
आयोग के मुताबिक प्रयोगशाला सहायक के कुल 11 पदों (जनरल-छह, एससी-दो, ओबीसी-दो, ईडब्ल्यूएस-एक) के लिए भर्ती निकाली गई है, जिसमें संशोधन हो सकता है। इसके तहत 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि बाद में जारी की जाएगी।
भर्ती के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विवि से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी या फोरेंसिक साइंस में से किसी एक में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी पास होना जरूरी है। आवेदकों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आयोग के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पांच दिन के बाद आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोली जाएगी, जो 10 दिन तक खुली रहेगी। इसके लिए दो घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा होगी, जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 25 और विषय परक जानकारी के 75 सवाल शामिल हैं। परीक्षा के लिए सभी जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे।
इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन : https://psc.uk.gov.in/

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO