UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, इस दिन से करें डाउनलोड….
उत्तराखंड में जिन युवाओं ने राजस्व उप निरीक्षक पटवारी/लेखपाल परीक्षा 2022 के भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया है, उनके लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जानकारी दी गई है कि 8 जनवरी रविवार को उत्तराखंड राज्य के 13 जनपदों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में उप निरीक्षक पटवारी लेखपाल परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थी कल 29 दिसंबर से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in से अपना एडमिट कार्ड प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा के जरिए उत्तरखंड में लेखपाल/पटवारी के कुल 563 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इसमें पटवारी की 391 और लेखपाल की 172 वैकेंसी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल से 20 नवंबर 2022 के बीच संपन्न हुई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!