उत्तराखंड : यहां 10वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली
उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 16 वर्षीय छात्र ने खुद को बंदूक से गोली मार दी। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती करवाया।
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र ने अपने पिता की लायसेंसी बंदूक से अपने सीने मे गोली मारकर खुद को घायल कर दिया। घायल बालक का नाम अर्पित है, वह सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी में दसवीं कक्षा का छात्र है। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय अर्पित घर का इकलौता बेटा है। उसकी एक बड़ी बहन है। सोमवार दोपहर में वह घर पर ही था। कुछ देर बाद वह अचानक कमरे में गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद के सीने पर गोली चला दी।
बंदूक चलने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल छात्र को एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान