उत्तराखंड: 17 अगस्त को कोटद्वार में होगी पहली अग्निवीर भर्ती रैली, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
कोटद्वार में बुधवार को अग्नीपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान सहित अन्य अधिकारियो के साथ बैठक की।
कोटद्वार के मॉडर्न मांटेसरी स्कूल में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ किया जाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे जिसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि कोटद्वार एक सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है जहां के हर घर से एक व्यक्ति सेना में अपनी सेवा दे रहा है। उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ कोटद्वार से किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अग्नीपथ योजना का शुभारंभ वृहद स्तर पर किया जा रहा है जिसका संदेश पूरे देश में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट सहित उत्तराखंड के कई कैबिनेट मंत्री व विधायक मौजूद रहेंगे।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिजनों सहित स्वतंत्रा संग्राम मैं अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में 10 हजार स्ट्रीट लाइट खरीदेगा नगर निगम, बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर; ग्रामीण क्षेत्रों को टैक्स में राहत
आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल