उत्तराखंड: यहां बारात से वापस लौट रही मैक्स खाई में गिरी 5 लोगों की मौत, 4 घायल
पौड़ी । प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसे में लोगों के मरने की दुखद खबरें आ रही है। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल से आ रही है, जहां पैठाणी क्षेत्र में मैक्स दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार व्यक्ति घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर विधानसभा के पैठाणी क्षेत्र में सियोली मल्ली- सियोली तल्ली मार्ग पर सोमवार को एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में 5 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है और चार युवक घायल हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में घायल चार युवकों को इलाज के लिए पाबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन बारात से लौट रहा था और इसी दौरान यह हादसा हो गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!