उत्तराखंड: भाजपा के 6 विधायक कांग्रेस में होंगे शामिल, गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया दावा

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। जागेश्वर विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दावा किया है की अगले 15 दिनों में 6 भाजपा के विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और बहुमत से सरकार बनेगी। कुंजवाल के बयान के बाद से उत्‍तराखंड की राजनीति में खलबली मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग को मिले 84 नए MBBS डॉक्टर, दूरस्थ इलाकों में होगी तैनाती

चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचलें भी तेज हो गई हैं। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों में ही जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। अब एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा स्पीकर ने बयान देकर सियासी भूचाल मचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शिक्षा विभाग को मिले 25 नए उप शिक्षा अधिकारी, इन क्षेत्रों में मिली पहली तैनाती, देखिए लिस्ट...

रविवार को पत्रकार वार्ता में जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि कुमांऊ और गढ़वाल क्षेत्र के 6 विधायक उनके संपर्क में है। लगातार बात चल रही है। वह भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं। जल्द ही वह कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। हालांकि उन्होंने किसी भी विधायक का नाम नहीं लिया लेकिन उनके इस बयान ने भारतीय जनता पार्टी के खेमे में एक भूचाल सा जरूर पैदा कर दिया है।