उत्तराखंड: इस बात को लेकर पिता ने की इकलौते बेटे की हत्या, वार कर मौके से हुआ फरार
रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांघढ़वाला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने शराब के विवाद को लेकर अपने इकलौते बेटे की नुकीले हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, रांघढ़वाला निवासी घसीटा का बेटा सन्नी (35) शराब का आदी था और अक्सर घर पर हंगामा करता था। पिता उसे शराब छोड़ने की सलाह देता था। शुक्रवार को भी सन्नी ने शराब पी रखी थी, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान घसीटा ने किसी नुकीली चीज से बेटे के सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ नरेंद्र पंत और एसओ रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक सन्नी मजदूरी करता था और परिवार में पत्नी सुषमा, बेटा आयुष (15), बेटी प्रणिती (8) और दिव्या (6) हैं। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद पिता ने बेटे की हत्या कर दी। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश