उत्तराखंड: आज इन 11 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, अलर्ट जारी…
उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार प्रदेश के 11 जनपदों में हल्की बारिश और 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज मंगलवार 24 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
वहीं 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है जिसको लेकर मौसम विभाग ने बेलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 और 26 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!