उत्तराखंड : 894 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, 23 नवंबर तक कर सकते हैं अप्लाई
उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड के 894 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए अप्लीकेशन विंडो दोबारा ओपन कर ली है.
जो उम्मीदवार फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://ukpsc.net.in/ पर जाकर 23 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर थी. लेकिन आयोग ने उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है.
योग्यता–
उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए.
फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए.
पुरुष उम्मीदवार- 163 सेमी
महिला उम्मीदवार-150 सेमी
इन उम्मीदवारों को मिलेगी वरीयता
– प्रादेशिक सेना में कम से कम दो साल की सेवा हो या एनसीसी का बी प्रमाण पत्र या सी प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो.
फॉरेस्ट गार्ड पद पर भर्ती प्रक्रिया
फॉरेस्ट गार्ड पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड पद पर भर्ती होने के बाद सैलरी 21700-69100 (लेवल-3) होगी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई