Uttarakhand : गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पहले दिन दिवंगत विधायकों को दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में तीन दिवसीय मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र का आज पहला दिन है। सबसे पहले सदन में दिवगंत विधायकों केदारनाथ से दिवंगत विधायक शैला रानी रावत और चंपावत के पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, आज सदन पटल पर तीन विधेयक पेश किए जाएंगे। भराड़ीसैंण में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर आपदा और कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरेगी, जबकि प्रदेश सरकार ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए रणनीति बनाई है। भराड़ीसैंण में पहली बार मानसून सीजन में सत्र आयोजित हो रहा है।

सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत मंत्री व विधायक भराड़ीसैंण पहुंचे हैं। लगभग डेढ़ साल बाद सरकार के पहुंचने से भराड़ीसैंण में रौनक लौटी है। तीन दिवसीय सत्र में प्रदेश सरकार की ओर से कल पांच हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा कई विधेयक व प्रतिवेदन रिपोर्ट पटल पर रखी जाएगी।

विपक्ष की ओर से केदारनाथ समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा, महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बढ़ते मामले, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन के अंदर व बाहर सरकार को घेरने की रणनीति है, जबकि सत्ता पक्ष सदन में विपक्ष के हर सवाल का मजबूती के साथ जवाब देगा। विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के सवाल सदन को गरमाएंगे। विधानसभा सचिवालय को 500 से अधिक सवाल मिले हैं। इन सवालों पर सदन में चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

विधानसभा सत्र की कार्यवाही से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष हेतु खंडूरी और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र की शुरुआत को लेकर अध्यक्ष को बधाई दी। सीएम ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या से सदन को कार्यवाही में सहयोग की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने गैरसैंण में पहुंचकर सत्र की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सभी विधायक और सरकार के मंत्री भी गैरसैंण पहुंच चुके हैं। उन्होंने सभी दलों से विधानसभा सत्र की कार्रवाई शांतिपूर्वक चलाने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंगलवार शाम गैरसैण पहुंच चुके हैं।

विधानसभा सत्र की कार्रवाई में आज निधन के शोक प्रस्ताव सदन पटल में रखा गया केदारनाथ से दिवंगत विधायक शैला रानी रावत का पिछले दिनों निधन हुआ था। उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा आज विधानसभा सदन में तीन अध्यादेश भी ले जाएंगे। जिसमें पहला अध्यादेश उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश 2024 दूसरा उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 संशोधन विधेयक, उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 सदन पटल पर रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट

उधर सुरक्षा को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ड्यूटी पर तैनात सभी सुरक्षा कर्मी हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर से लैस है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में मोबाइल टावर, पानी की टंकियों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को विधानसभा के परिसर में जाने की परमिशन नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंगलवार शाम गढ़वाल आईजी करण सिंह नगन्याल और एसपी चमोली सर्विस पवार ने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए।