उत्तराखंड : बाबा रामदेव की कम्पनी के इन 5 दवाओं के उत्पादन पर प्रतिबंध, जानें पूरा मामला

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के अथॉरिटीज ऑफ आयुर्वेदिक एंड यूनानी सर्विसेज ने बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की पांच दवाओं के उत्पादन पर पाबंदी लगा दी है. कंपनी पर आरोप है कि उसने लोगों को भटकाने वाला विज्ञापन चलाया, जिसके बाद उस पर कार्रवाई हुई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट के मुताबिक पतंजलि के तहत आने वाली कंपनी को ‘ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडिज़ एक्ट’ का उल्लंघन करते हुए पाया गया . जिन दवाओं के उत्पादन पर रोक लगाई गई है उसमें दिव्य मधुग्रिट, दिव्यआईग्रिट गोल्ड, दिव्य थाइरोग्रिट, दिव्य बीपीग्रिट और दिव्य लिपिडोम शामिल है. बताया जा रहा है आयुर्वेदिक और यूनानी सर्विसेज़ के लाइसेंस ऑफ़िसर डॉक्टर जी.सी.एस जंगपंगी की तरफ से खत लिख कर इस पर पाबंदी लगाने को कहा गया !

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad