उत्तराखंड: जंगल में घास काटने गई महिला पर भालू का हमला, इलाज के दौरान मौत
रामनगर। पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लॉक क्षेत्र में भालू के हमले में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बुधवार दोपहर खालूढांढा के जंगल में बकरियां चराने और घास काटने गई महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
मृतका की पहचान मंजू देवी (52), पत्नी होशियार सिंह, निवासी धुमाकोट, नैनीडांडा के रूप में हुई है। बताया गया कि जंगल में भालू के हमले के बाद महिला ने चीख-पुकार मचाई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद भालू महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
गंभीर रूप से घायल मंजू देवी को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उपचार के लिए रामनगर लाया गया। पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर पहुंचने में करीब तीन से चार घंटे का समय लग गया।
रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया। चिकित्सक डॉ. सारिक के अनुसार, महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें थीं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। उपचार के दौरान ही मंजू देवी ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन क्षेत्र में भालू की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, पिता घायल
आज का राशिफल (01अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
कागजों पर विकास या धरातल पर हकीकत? रामपुरवसीतदली पंचायत में उठे सवाल, जिला पंचायत राज विभाग की निगरानी पर भी निशाना