उत्तराखंड: यहां जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, हायर सेंटर रेफर
उत्तरकाशी। घास काटने जंगल गई भंकोली गांव की एक महिला को भालू ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। शोर मचाने के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले में महिला के हाथ-पैर, सिर और पीठ पर गहरी चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भंकोली गांव की झूलो देवी पत्नी रणवीर सिंह राणा (43 वर्ष) सुबह रोज की तरह गांव के निकट ही पशुओं के लिए घास लेने गई थी। वहां झाड़ियों में घात लगाए भालू ने उस पर हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला ने बताया कि भालू से अपना जीवन बचाने के लिए उसने संघर्ष किया, तब भालू ने उसे उठाकर झाड़ी में पटक दिया। उसके चीखने—चिल्लाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद वह किसी तरह सड़क तक पहुंची और वहां मौजूद एक ग्रामीण को घटना के बारे बताया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौंगांव पहुंचाया गया, जहां से उसे भी हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल