उत्तराखंड: राज्य सभा सीट के लिए भाजपा की डॉ. कल्पना सैनी ने किया नामांकन
देहरादून। उत्तराखंड से एक मात्र राज्यसभा सीट के लिए भाजपा की प्रत्याशी डॉ कल्पना सैनी ने आज देहरादून स्थित विधान भवन में नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पार्टी मामलों के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, हरिद्वार से लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, धामी मंत्रिमंडल के कई मंत्री मौजूद रहे।
कल्पना सैनी की जीत तय मानी जा रही है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा में से 47 भारतीय जनता पार्टी के विधायक और कांग्रेस के 19 और दो अन्य निर्दलीय हैं। सैनी के चुनाव जीतने पर वह राज्यसभा में पहुंचने वाली उत्तराखंड की दूसरी महिला होंगी। इससे पहले, दिवंगत मनोरमा डोबरियाल शर्मा 2014 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल कर राज्यसभा पहुंची थीं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप