उत्तराखंड: भाजपा का घोषणापत्र हुआ जारी, पढ़े पूरी खबर

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को अपना दृष्टि पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका विमोचन किया। दृष्टिपत्र में भाजपा ने खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया है। केंद्रीय मंत्री ने सुभाष रोड स्थित एक होटल में भाजपा का दृष्टि पत्र जारी किया है।
भाजपा की दृष्टि पत्र 2022 के संयोजक रमेश पोखरियाल निशांक का संबोधन।
पहली बार जनता के सुझावो को शामिल किया है।
दृष्टि पत्र तैयार करने के लिए जनता के साथ ही तमाम वर्ग के लोगो से सुझाव लिया गया।
लोगो से जानकारी मांगी गई कि वो किस तरह का उत्तराखंड चाहते है।
उत्तराखंड राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा को ये दृष्टि पत्र तय करेगा।
प्रदेश की तमाम मूल भूत जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए तमाम काम किया गए है।
प्रदेश को ऑर्गेनिक मिशन के रूप में आगे ले जाने के लिए इसमे जिक्र किया गया है।
मानस मंदिर मिशन माला के तहत प्रदेश के प्राचीन मंदिरों को व्यवस्थित, किया जाएगा।
हरिद्वार मिशन मायापुरी चलाया जाएगा।
निर्धन महिलाओं को 3 सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही निर्धन महिलाओं को 2 हज़ार रुपये दिए जायेगें।
नए कॉलेज खोलने, छात्राओं को साईकल देने, समेत शिक्षा व्यवस्था को और सुदृण करने पर जोर दिया गया है।
सकल चिकित्सालय पर जोर।
प्रदेश के तमाम हिस्सो में रोपवे की मिलेगी सौगात।
इको टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड बनाया गया है।
उद्योग और अर्थव्यवस्था को शामिल किया गया है।
बेरोजगारों को रोजगार देने के बिंदु को शामिल किया गया है।
असंगठित मजदूरों का 5 लाख रुपये तक का बीमा
धर्मानांतरण और लव जिहाद पर बनेगा सख्त कानून
महिला सशक्तिकरण पर जोर:
निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत महिलां के लिए 10 नए महिला आवासा बनाए जाएंगे. राज्य भर में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष बनाया जाएगा.कानून व्यवस्था: लव जिहाद कानून को और कठोर किया जाएगा. इसके साथ ही महिला थानों की संख्या को दोगुना करते हुए 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरुआत की जाएगी. उधमसिंह नगर और हरिद्वार में तीन नई सशस्त्र पुलिस बटालियन बनाई जाएंगी।
युवा एवं रोजगार पर जोर:
युवाओं के रोजगार के लिए 50 हजार सरकारी नौकरियां होंगी. 24 हजार नौकरियां तुरंत दी जाएंगी. युवाओं के लिए मॉडल करियर सेंटर खोले जाएंगे. ऑनलाइन आधुनिकीकरण रोजगार कार्यालय के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. IAS, IPS, IFS अधिकारी, विशेषज्ञों द्वारा प्रतियोगी परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण और सलाह दी जाएगी।