उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, जानिए कब से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
उत्तराखंड में 10वीं यानी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी. वहीं, 12वीं यानी इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी. बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in. पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं. वहीं दिव्यांग बच्चों के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया इस बार प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने का निर्णय लिया गया है. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा प्रदेश के 1245 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (26 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!