उत्तराखंड: 5 बीघा सरकारी भूमि पर चला बुलडोजर, अवैध मजार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर (अहमदनगर) में आज सुबह जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बने करीब पांच बीघा क्षेत्र में फैले कथित अवैध मजार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो जेसीबी मशीनों से निर्माण हटाया गया।
प्रशासन के अनुसार, संबंधित पक्ष को करीब तीन सप्ताह पहले नोटिस जारी कर भूमि के स्वामित्व से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। निर्धारित समय सीमा तक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर बेदखली आदेश के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान 50 से अधिक पुलिस और राजस्व कर्मी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद राजस्व विभाग ने भूमि को दोबारा अपने कब्जे में ले लिया।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
राज्य सरकार के अनुसार, उत्तराखंड में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत अब तक 600 से अधिक अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाया या स्थानांतरित किया जा चुका है तथा 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी और वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल: यहां पुलिस और वांटेड बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली; 15 मुकदमों का है आरोपी
आज का राशिफल (16 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: स्वतंत्रता दिवस पर नगर को मिली बड़ी सौगात, सांसद अजय भट्ट ने दो भव्य स्वागत द्वार और तिरंगा एलईडी लाइट का किया लोकार्पण