उत्तराखंड : यहां तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश–बद्रीनाथ हाइवे पर तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार सभी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में लाया गया है।
मुनिकीरेती पुलिस से अनुसार शनिवार शाम करीब तीन बजे यात्रियों से भरी एक बस बदरीनाथ धाम से वापस ऋषिकेश की ओर आ रही थी। कौडियाला के समीप अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बस में अहमदाबाद गुजरात के 28 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने सभी यात्रियों से बस से बाहर निकाल कर 108 आपात सेवा व अन्य वाहनों की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया। सभी यात्रियों को हल्की चोटें आई थी, जबकि एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!