उत्तराखंड : 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए अंक सुधार का मौका, शासनादेश हुआ जारी,….ऐसे करें आवेदन
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक और दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शासन की ओर से अंक सुधार परीक्षा का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के तीन अवसर दिए जाएंगे। इसके लिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इच्छुक छात्र 20 जून से अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकते है।
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के उन परीक्षार्थियों के लिए जो अंक सुधार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, बड़ा अपडेट जारी किया गया है। बोर्ड के द्वारा इस अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क को लेकर फीस भी तय करने के साथ ही पूरी परिक्रिया तय कर दी गई है।
हाईस्कूल स्तर पर परीक्षा फल सुधार के लिए परीक्षा शुल्क ₹200 प्रति विषय एवं ₹50 प्रमाणपत्र सह अंक पत्र के रूप में देना तय माना गया है। इसके अलावा इस परीक्षा में अनुसूचित जाति जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क ₹100 निर्धारित की गई है, जबकि इंटरमीडिएट में परीक्षा फल सुधार के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में ₹300 देना अनिवार्य है। आदेश में इस बात को भी कहा गया है कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा एक समयबद्ध कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु परीक्षार्थी आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क नकद विद्यालय में जमा परीक्षार्थी विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन सम्पादित की जायेगी । परिषद् द्वारा कोई भी ऑफ – लाइन आवेदनपत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा । परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क ( राजकोष में ई – चालान के द्वारा जमा विद्यालय के माध्यम से निम्न कार्यक्रमानुसार किया जाएगा ।
विवरण परीक्षाफल सुधार परीक्षा आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 20 जून है। जबकि परीक्षार्थी द्वारा विद्यालय में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 05 जुलाई 2023 है। वहींपरीक्षाफल सुधार परीक्षा आवेदनपत्र भरने की अंतिम तिथि भी 5 जुलाई ही है। विद्यालय द्वारा शुल्क राजकोष में जमा करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2023 है।
नोट- परीक्षा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर ( नैनीताल ) की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध है ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर ) मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट 2.9 प्रतिशत मिला, नमूना अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान