उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार 2 की मौत, एक घायल
टिहरी। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला टिहरी जिले का है। जहां टिपरी रोड पर मेहराब गांव के पास गुरुवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि, एक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बौराड़ी अस्पताल लाया गया है।

बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या UK09A9329 में सवार तीन व्यक्ति शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टिपरी रोड के पास वाहन अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में तेजपाल सिंह 36 वर्ष, निवासी खास पट्टी टिहरी और नरेंद्र राणा 30 वर्ष निवासी घनसाली की मौके पर ही मौत को गई।
SDRF जवानों ने रात्रि के अंधेरे में ही घायल व्यक्ति दीपक पुत्र किशोरी लाल निवासी बौराड़ी को रेस्क्यू कर खाई से निकाल लिया, तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल