उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की मौत,…दो घायल
श्रीनगर। उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की माैत की हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम माैक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वही बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति सुरक्षित है और दो घायलों को निकाला गया है। ये पूरा परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था।
एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जाए। इस संबंध में जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है। फिलहाल घायलों को सीएचसी खिर्सू भर्ती किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!